पोषण के महत्व को ले छात्राओं को दी कई जानकारी

संसू मांडू कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू में शनिवार को रास्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र मांडू के वैज्ञानिक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने छात्राओं को पोषण के महत्व को लेकर कई जानकारियां जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को खानपान में सम्मिलित साग सब्जी के पर चर्चा कर शरीर में विभिन्न बिटामिन खनिज लवण प्रोटीन व आयरन की गतिविधियां के साथ साथ उनके स्त्रोत के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि जंक फूड का सेवन करने से शरीर में कई प्रकार के रोग होते हैं। उन्होंने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आसपास के वातावरण की भी साफ-सफाई का होना जरूरी बताया। कार्यक्रम में वार्डेन डॉ राधा प्रसाद व भोला प्रसाद ने भी छात्राओं को पोषण के बारे में कई जानकारियां दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 08:50 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 08:50 PM (IST)
पोषण के महत्व को ले छात्राओं को दी कई जानकारी
पोषण के महत्व को ले छात्राओं को दी कई जानकारी

संसू, मांडू: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडू में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र मांडू के वैज्ञानिक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने छात्राओं को पोषण के महत्व को लेकर कई जानकारियां जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को खानपान में सम्मिलित साग सब्जी के पर चर्चा कर शरीर में विभिन्न विटामिन, खनिज लवण, प्रोटीन व आयरन की गतिविधियां के साथ साथ उनके स्त्रोत के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि जंक फूड का सेवन करने से शरीर में कई प्रकार के रोग होते हैं। उन्होंने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आसपास के वातावरण की भी साफ-सफाई का होना जरूरी बताया। कार्यक्रम में वार्डेन डॉ राधा प्रसाद व भोला प्रसाद ने भी छात्राओं को पोषण के बारे में कई जानकारियां दी।

chat bot
आपका साथी