अधिकारियों व कर्मियों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

बेहतर कार्य करने वाले 1

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 09:37 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 09:37 PM (IST)
अधिकारियों व कर्मियों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
अधिकारियों व कर्मियों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

अरगडा(रामगढ़) :  सिरका कोलियरी में शुक्रवार को 61वां खान सुरक्षा सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत झंडोत्तोलन से की गई। समारोह में अधिकारियों व कर्मियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षा नियमों की पालन करने की शपथ ली। इसके बाद सिरका एसवीएम के बहनों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत की।  सीसीएल  अधिकारियों ने निरीक्षण जांच टीम के सदस्यों को माला पहनाकर व पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया। समारोह में बच्चों द्वारा नागपुरी नृत्य प्रस्तुत की गई।  कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व कोल इंडिया में  शहीद हुए कर्मियों की याद में एक मिनट का मौन  धारण किया। मौके पर कन्वेनर  डीके राम व  मौजूद  निरीक्षण दल के अधिकारियों ने कहा कि  कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से दुर्घटनाएं होती है। नियमों का हर हालत में पालना करना चाहिए। समारोह के दौरान 18 कर्मियो को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद सीसीएल रांची मुख्यालय के आईएसओ अभिमन्यु प्रसाद, कन्वेनर डीके राम, जांच निरीक्षण दल टीम केपीके ¨सह (भुरकुंडा) सुनील कुमार, (भुरकुंडा)एके ¨सह (बिरसा प्रोजेक्ट), धनंजय ¨सह (बिरसा प्रोजेक्ट) शशि बहादुर, सलीम अंसारी ने सिरका खुली खदान का निरीक्षण किया। समारोह का संचालन प्रशांत बेलथरिया ने किया। मौके पर अधिकारियों में एसके ¨सह, विमल प्रसाद, एकेबी ¨सह, मो. अकरम, राजेन्द्र प्रसाद, कामेश्वर महतो,  एसएन दत्ता, कर्मियों में सत्येन्द्र महतो , नागेश्वर महतो, इन्द्रनाथ महतो, एसआर पिल्ले, प्रशांत, जगदीश बेदिया, विजय ¨सह व शिव शंकर प्रसाद सहित कई कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी