बगैर जनता के सहयोग के एक कदम नहीं चल सकती पुलिस: अध्यक्ष

संवाद सूत्र पतरातू थर्मल(रामगढ़) पतरातू लेक रिसार्ट के सरोवर विहार प्रांगण में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 07:29 PM (IST)
बगैर जनता के सहयोग के एक कदम नहीं चल सकती पुलिस: अध्यक्ष
बगैर जनता के सहयोग के एक कदम नहीं चल सकती पुलिस: अध्यक्ष

संवाद सूत्र, पतरातू थर्मल(रामगढ़) : पतरातू लेक रिसार्ट के सरोवर विहार प्रांगण में रविवार को झारखंड झारखंड पुलिस एसोसिएशन रांची के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, अरविद यादव, महामंत्री अक्षय कुमार, संयुक्त सचिव रंजन कुमार, महताब आलम, संगठन सचिव अंजनी कुमार, मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से 10 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसमें पुलिस एसोसिएशन के पास कोई वाहन व्यवस्था नहीं होने, विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा समाप्त करने, मेडिकल इंश्यूरेंस के तहत चार लाख की बीमा किए जाने, झारखंड सरकार द्वारा 13 माह के वेतन के बदले 20 दिनों का सीपीएल अवकाश काटे जाने समेत अन्य बिदुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुलिस बगैर जनता के सहयोग के एक कदम भी नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के रहने-सहने की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने की स्थिति में पुलिसकर्मी तनाव के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में एक तनाव ग्रस्त पुलिस कर्मी जनता को बेहतर सेवा दे सके। यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आए दिन पुलिस व पब्लिक के बीच होने वाली झड़प को रोकने के लिए दोनों ओर से सकारात्मक प्रयास करने की जरूरत है। मौके पर मुख्य रूप से रामगढ़ जिले में पदस्थापित सचिव कमलेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष लिलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष विश्वामित्र सिंह, संगठन सचिव रामबिनोद शर्मा के अलावा पुरे रामगढ़ पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद थे। मेंस एसोसिएशन ने किया स्वागत

पतरातू लेक रिसार्ट में आयोजित झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे प्रांतीय पदाधिकारियों का रामगढ़ पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, संयुक्त सचिव तापेश्वर साव, केन्द्रीय सदस्य दिनेश कुमार सुमन ने गुलदस्ता देकर पदाधिकारियों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी