¨हदी दिवस पर हुई कविता पाठन व निबंध प्रतियोगिता

गिद्दी (रामगढ़) : स्वामी विवेकानंद लियो क्लब (मोरसेरिया) रबोध ने नेहरू युवा क्लब द्वारा प्रायोजित ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 09:38 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 09:38 PM (IST)
¨हदी दिवस पर हुई कविता पाठन व निबंध प्रतियोगिता
¨हदी दिवस पर हुई कविता पाठन व निबंध प्रतियोगिता

गिद्दी (रामगढ़) : स्वामी विवेकानंद लियो क्लब (मोरसेरिया) रबोध ने नेहरू युवा क्लब द्वारा प्रायोजित हिन्दी दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे में कविता पाठन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद, बीस सूत्री सदस्य गुलचंद महतो, एनवाईभी प्रभा कुमारी ने संयक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने हिन्दी दिवस के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रवीण, द्वितीय मुकेश कुमार, तृतीय विजय महतो तथा कविता पाठन में प्रथम विशाल कुमार, द्वितीय प्रीति कुमारी, तृतीय तनु कुमारी रही। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर ओमप्रकाश महतो, बासुदेव कुमार, राजीव कुमार पटेल, सन्नी कुमूार, शिक्षक सहदेव प्रसाद, तारकेश्वर ठाकुर, अनिल कुमार शर्मा, मुकेश महतो, मिथिलेश महतो, गीता देवी, भारती सिन्हा, रूबी पटेल, राजकुमार, राहुल घटवार, पंकज कुमार, खुशबू कुमारी, नीलम कुमारी समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी