पोचरा में मुंडा समाज ने की बैठक

संवाद सूत्र बरकाकाना छावनी परिषद वार्ड नंबर 7 के पोचरा के मुंडा टोला में लोगों ने ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 10:28 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:14 AM (IST)
पोचरा में मुंडा समाज ने की बैठक
पोचरा में मुंडा समाज ने की बैठक

संवाद सूत्र, बरकाकाना : छावनी परिषद वार्ड नंबर 7 के पोचरा के मुंडा टोला में लोगों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अशोक मुंडा व संचालन विजय मुंडा ने किया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि मुंडा जाति के लोगों की जमीन को भू-माफियाओं द्वारा जबरन लूट लिया जा रहा है। बैठक में लोगो ने कहा कि भोले भाले मुंडा की जमीन को लूट कर मुंह मांगी कीमत पर बेचा जा रहा है। इसका विरोध मुंडा समाज के लोग एक जुट होकर अपनी जमीन को बचाने की मुहिम छेड़ेंगे। बैठक में मुख्य रूप से राम केश्वर मुंडा राजकुमार मुंडा, कृष्णा मुंडा, किशोर मुंडा, सुरेश मुंडा, सोनू मुंडा, मंगल मुंडा, अनिल मुंडा, किशोर मुंडा, राजेश मुंडा, शिवराज मुंडा, बैजनाथ मुंडा, संजय मुंडा, धनेश्वर मुंडा, राहुल मुंडा, अजय मुंडा व गोपाल मुंडा, सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी