पतरातू में विस्थापितों ने बैठक कर मांगा रोजगार

संवाद सूत्र पतरातू(रामगढ़) पतरातू प्रखंड के जयनगर में रविवार को विस्थापित प्रभावित संघर्ष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 08:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:15 AM (IST)
पतरातू में विस्थापितों ने बैठक कर मांगा रोजगार
पतरातू में विस्थापितों ने बैठक कर मांगा रोजगार

संवाद सूत्र, पतरातू(रामगढ़) : पतरातू प्रखंड के जयनगर में रविवार को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक मोर्चा अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीणों को बताया गया कि 23 सितंबर को त्रिपक्षीय वार्ता रामगढ के अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें कहा गया था कि विस्थापित परिवारों को पीवीयुएनएल में रोजगार दी जाएगी। इसके लिए कंपनी के द्वारा एक सहायता केन्द्र खोला जाएगा। इसमें कंपनी के अंतर्गत कहां और कितना जगह खाली है वो बताया जाएगा। बैठक में विस्थापित परिवारों में कितने बेरोजगार युवक व युवतियां हैं। इसकी सूची बनाने के लिए सक्रिय युवाओं को कहा गया। अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद ने कहा कि जितने गांव विस्थापितों के हैं। उन सभी गांवों में सूची बनाई जाएगी। और पीवीयुएनएल को दी जाएगी। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अंचल प्रशासन के द्वारा भी विस्थापित प्रमाण पत्र निर्गत करने की बात मानी है। उन्होने बताया कि विस्थापित परिवारों के बेरोजगारों को रोजगार मिले यही मोर्चा का उद्देश्य है। बैठक में राजाराम प्रसाद, अब्दुल क्यूम अंसारी, विजय मुंडा, कलीम अंसारी, भरत मांझी सहित सैकड़ों की संख्या में विस्थापित परिवारों से जुड़े ग्रामीण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी