बुजुर्ग जमिरा में सादगी से मना मंडा पर्व

पोचरा स्थित बुजुर्ग जेमरा गांव में पिछले कई दशक से मंडा मेला लगते।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2020 09:02 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 09:02 PM (IST)
बुजुर्ग जमिरा में सादगी से मना मंडा पर्व
बुजुर्ग जमिरा में सादगी से मना मंडा पर्व

संवाद सूत्र, बरकाकाना : पोचरा स्थित बुजुर्ग जेमरा गांव में पिछले कई दशक से मंडा मेला लगते आ रहा है। इस मंडा में क्षेत्र के 12 गांवों के लोग शामिल होते थे। लेकिन देश मे वैश्विक महामारी कोराना वायरस में लॉकडाउन होने के कारण इस बार शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंडा के पर्व पुजारी राज किशोर पांडे द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवा कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा शिव-पार्वती का आराध्य किया गया। इसके बाद सुबह में जलते हुए अंगारों में भोक्ता के द्वारा जलते हुए अंगारों पर चलकर भक्ति का परिचय दिया। इस पर्व को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के जीतू यादव ,गोपाल यादव, पवन यादव, सुरेश गोप, विनोद गोप ,पवन महतो ,राजेश यादव ,राजेंद्र यादव ,बुद्धेश्वर गोप, ब्लू गोप ,चंदन गोप ,रमेश गोप, सरवन गोप ,करण गोप, देवा गोप, गुल्ली यादव, इंदु गोप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी