24 को कोल इंडिया में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, मजदूर यूनियन ने की नुक्‍कड़ सभा Ramgarh News

24 सितंबर को कोल इंडिया में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा ने सीसीएल के पुण्डी परियोजना में नुक्कड़ सभा की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 02:19 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 02:19 PM (IST)
24 को कोल इंडिया में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, मजदूर यूनियन ने की नुक्‍कड़ सभा Ramgarh News
24 को कोल इंडिया में राष्ट्रव्यापी हड़ताल, मजदूर यूनियन ने की नुक्‍कड़ सभा Ramgarh News

मांंडू (रामगढ़), जेएनएन। 24 सितंबर को कोल इंडिया में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा ने सीसीएल के पुण्डी परियोजना में नुक्कड़ सभा की। इसकी अध्यक्षता कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल जोन के अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव फागु बेसरा  व संचालन इंटक के आर सी एम एस के एरिया सचिव हाजी अत्ताउल्लाह अन्सारी ने किया। सभा में इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस, ऐक्टू सभी श्रम संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए ।

नुक्कड़ सभा  में सभी वक्ताओं ने एफडीआई शत-प्रतिशत कोल इंडिया में विदेशी पूंजी निवेश करने का निर्णय का विरोध किया गया है। वक्ताओं ने कोल इंडिया के अस्तित्व को बचाने के लिए 24 सितम्बर के राष्ट्र व्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया है । सभा को संबोधित करते  फागु बेसरा ने कहा केे कहा  कि केन्द्र सरकार द्वारा भुखे बाघ की तरह मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों पर हमला बोल दिया है।

श्रम कानून में संशोधन कर मजदूरों को अधिकार से वंचित किया जा रहा है। स्वदेशी का नारा देने वाले आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों को कोल इंडिया का विघटन कर निजीकरण करने पर सरकार तुली  है। मजदूरों के समक्ष करो या मारो की स्थिति  उत्पन्न हो गई है। आन्दोलन के अलावे कोई विकल्प नहीं है। सभी मजदूर यूनियनों ने  एफडीआई  विदेशी पूंजी निवेश करने का निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। सभा को धनेश्वर मझी, मनीष कुुुमार, तारकेश्वर प्रसाद,  रामचंद्र वर्मा, महालाल समेत  कई नेेता  व मजदूर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी