बबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाए सरकार अन्यथा होगा आंदोलन: अविनाश

बबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाए सरकार अन्यथा होगा आंदोलन अविनाश संवाद सूत्र पतरातू थर्मल झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता पतरातू के भुरकु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 08:39 PM (IST)
बबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाए सरकार अन्यथा होगा आंदोलन: अविनाश
बबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाए सरकार अन्यथा होगा आंदोलन: अविनाश

संवाद सूत्र, पतरातू थर्मल : झारखंड प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता पतरातू के भुरकुण्डा निवासी अविनाश कुमार सिंह का कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पतरातू थर्मल में जोरदार स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में है। ऐसे में हमारे देश के सभी राजनीतिक दलों के लिए सेवा धर्म प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जनसंख्या के आधार पर सभी राज्यों को आवश्यक रूप से सहयोग कर रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशके सभी गरीब परिवारों को नवम्बर माह तक मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है। उन्होंने केन्द्र सरकार के लिए अपने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने को प्राथमिकता बताया। झारखंड प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार बाबूलाल मरांडी को तत्काल ही नेता प्रतिपक्ष के रूप में घोषित करें। अन्यथा पूरे प्रदेश में भाजपा आंदोलन करने को विवश होगी। मौके पर मुख्य रूप से धर्मेन्द्र कुमार सिंह, महेन्द्र महतो, देवनारायण मुण्डा मनोज कुमार सिंह, किशोर महतो, डब्लू पांडे, सुंदर कुमार, अभितेष कुमार, विशाल कुमार, राजेश व विजय कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी