बूथों पर होगी छाया की व्यवस्था, मिलेंगी कई सुविधाएं

रामगढ़ जिले की निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने शुक्रवार को सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक में संबंधित पदाधिकारियों से जिले के सभी बूथों व क्लस्टरों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 07:34 PM (IST)
बूथों पर होगी छाया की व्यवस्था, मिलेंगी कई सुविधाएं
बूथों पर होगी छाया की व्यवस्था, मिलेंगी कई सुविधाएं

रामगढ़ : जिले की निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने शुक्रवार को सभी प्रखंडों के प्रखंड  विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक में संबंधित पदाधिकारियों से जिले के सभी बूथों व क्लस्टरों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।  मतदान के दिन गर्मी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हर बूथ में छाया की व्यवस्था हो इसे सुनिश्चित करें। अगर किसी मतदान केन्द्र में बरामदा न हो तो टेंट लगाकर उसे छायादार बनाएं। उन्होंने पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ पीने के पानी के लिए जार अथवा फिल्टर लगाने का भी निर्देश दिया। दिव्यांग वोटरों के लिए रैंप और व्हील चेयर की उपलब्धता हो इसका भी ख्याल रखने को कहा। रामगढ़ और गोला प्रखंड में शौचालय की कमी को देखते हुए आदेश दिया कि अगर किसी मतदान केंद्र में स्थायी शौचालय नहीं है, तो अस्थायी शौचालय का निर्माण करें। शौचालय साफ-सुथरे हो इसका भी ख्याल रखें। उपायुक्त ने कहा कि क्लस्टरों में बिजली और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो, स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। उन्होंने भी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को एक बार फिर से सभी बूथों का दौरा करने का निर्देश दिया है, अगर किसी बूथ में कोई कमी है, तो उसे जल्द से जल्द दूर करने को कहा। इस बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अपर समाहर्ता जुगनू मिज, जिला भू अर्जन समाहर्ता गौरांग महतो, प्रशिक्षण कोषांग की नोडल पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी