व्यापारियों ने चैंबर पदाधिकारियों का किया स्वागत

फोटो 12 समारोह को संबोधित करते विमल बुधिया व अन्य संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) डाड़ी प्रखंड के व्यापारियों ने राजपूताना कार्यालय गिद्दी में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 08:54 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 08:54 PM (IST)
व्यापारियों ने चैंबर पदाधिकारियों का किया स्वागत
व्यापारियों ने चैंबर पदाधिकारियों का किया स्वागत

गिद्दी (रामगढ़): डाड़ी प्रखंड के व्यापारियों ने राजपूताना कार्यालय गिद्दी में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रखंड के व्यापारियों ने रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष विमल बुधिया, सचिव पंकज तिवारी, सहसचिव विनय सिंह, विष्णु पोद्दार, मनोज चतुर्वेदी, विनय अग्रवाल, महावीर शर्मा, संतोष तिवारी, मनोज मंडल, प्रदीप सिंह, दिनेश पोद्दार, अशोक सिंह, रविद्र साहू, धीरज सिंह, विनय, पूर्व अध्यक्ष अनुप सिंह उर्फ बाबू साहब, मनजी सिंह, आनंद अग्रवाल को पुष्पगुछ देकर स्वागत किया। मौके पर रामगढ़ चैंबर अध्यक्ष विमल बुधिया ने इस तरह के आयोजन के लिए सर्वप्रथम प्रखंड के व्यापारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि डाड़ी प्रखंड के व्यापारिया के लिए चैंबर के पदाधिकारी पहले से कदम से कदम मिलाकर चलते आएं है। आगे भी चैंबर डाड़ी के व्यापारियों के सुख-दूख में साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रखंड के व्यापारियों द्वारा वर्षों से डाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिला में शामिल कराने की उठाई जा रही मांग को पूरा कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमे आशा नहीं विश्वास है कि इनकी चिरपरिचित मांग को पूरा करने में सफल होंगे। मौके पर चुरचू/डाड़ी कार्यकारिणी सदस्य सुनील दुबे, उदय सिंह, दिलीप दत्ता, सुनील सिन्हा, बृजकिशोर पाठक, लव कुमार, रमेश अग्रवाल, संजीव झा, अखिलेश सिंह, शशि भुषण प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, एसएन सिंह, वकील सिंह, अनिल सिन्हा, कमलेश सिंह, सपन सरकार, सुदीप गोस्वामी, कुंदन सिंह, जयनाथ प्रसाद, संत सिन्हा, राजबल्लभ सिंह आदि उपस्थित थे।

---

chat bot
आपका साथी