पुलिस की पिटाई से पारा शिक्षक का पैर टूटा

संवाद सूत्र, घाटो: झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पारा शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच पुलिस के लाठीचार्ज किया। इसके चपेट में आकर पचमो पंचायत के लालगढ़ नवप्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक दशरथ राम प्रजापित पिता रामप्रसाद प्रजापति आ गए। पुलिस ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके कारण उक्त पारा शिक्षक का बांया पैर टूट गया। साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें लगी। घटना के बाद किसी प्रकार उक्त पारा शिक्षक को लालगढ़ लाया गया, जिसके बाद उसे इलाज हेतु सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान इचाकडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवनंदन रजवार, विनोद केशरी, विनोद महतो सहित अन्य कई पारा शिक्षक उपस्थित थे। बहरहाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिये रामगढ़ रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:28 PM (IST)
पुलिस की पिटाई से पारा शिक्षक का पैर टूटा
पुलिस की पिटाई से पारा शिक्षक का पैर टूटा

घाटो: झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पारा शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच पुलिस के लाठीचार्ज किया। इसके चपेट में आकर पचमो पंचायत के लालगढ़ नवप्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक दशरथ राम प्रजापित पिता रामप्रसाद प्रजापति आ गए। पुलिस ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके कारण उक्त पारा शिक्षक का बांया पैर टूट गया। साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें लगी। घटना के बाद किसी प्रकार उक्त पारा शिक्षक को लालगढ़ लाया गया, जिसके बाद उसे इलाज हेतु सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान इचाकडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवनंदन रजवार, विनोद केशरी, विनोद महतो सहित अन्य कई पारा शिक्षक उपस्थित थे। बहरहाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिये रामगढ़ रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी