महिलाओं को बताए गए हाथ धुलाई के फायदे

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर ग्राम संगठन कार्यालय बारलौंग व कुंदरूखुर्द गांव में सोमवार को हाथ धुलाई सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व बच्चों को पांच ¨बदुओं पर शपथ दिलाई कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन कार्यालय में जेएससीपीएस के अनिल कुमार, संध्या कुमारी, प्रेम प्रजापति व उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से हाथ धुलाई के फायदे बताते हुए पांच ¨बदुओं जैसे शौच से आने के बाद, खाना खाने से पहले, बच्चों को खाना खिलाने से पहले, बच्चों का मल-मूत्र साफ करने के बाद एवं महिलाओं को मासिक धर्म के समय कपड़ा लगाने से पहले और बाद में हाथ धुलाई अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि अगर हाथ को सही तरीके से नहीं धोएंगे तो किटानु के शरीर में प्रेवश करने की ज्यादा संभावना बन जाती है। कहा कि यह कार्य हर दिन अपने जीवन चर्या में शामिल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 09:24 PM (IST)
महिलाओं को  बताए गए हाथ धुलाई के फायदे
महिलाओं को बताए गए हाथ धुलाई के फायदे

रामगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर ग्राम संगठन कार्यालय बारलौंग व कुंदरूखुर्द गांव में सोमवार को हाथ धुलाई सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं व बच्चों को पांच ¨बदुओं पर शपथ दिलाई कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन कार्यालय में जेएससीपीएस के अनिल कुमार, संध्या कुमारी, प्रेम प्रजापति व उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से हाथ धुलाई के फायदे बताते हुए पांच ¨बदुओं जैसे शौच से आने के बाद, खाना खाने से पहले, बच्चों को खाना खिलाने से पहले, बच्चों का मल-मूत्र साफ करने के बाद एवं महिलाओं को मासिक धर्म के समय कपड़ा लगाने से पहले और बाद में हाथ धुलाई अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि अगर हाथ को सही तरीके से नहीं धोएंगे तो किटानु के शरीर में प्रेवश करने की ज्यादा संभावना बन जाती है। कहा कि यह कार्य हर दिन अपने जीवन चर्या में शामिल कर औरों को भी जागरूक करें। बाद में महिलाओं व बच्चों को हाथ धुलाकर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला देवी ने किया। मौके पर कंचन देवी, देवंती देवी, मंजू देवी, रीता देवी, रेश्मी देवी, सीमा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी