पौधे लगाकर लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जेएनएन, रामगढ़,तरातू/ भुरकुंडा:- सामाजिक सरोकारों के प्रति अपने दायित्वों का बखूब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 08:29 PM (IST)
पौधे लगाकर लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पौधे लगाकर लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जेएनएन, रामगढ़,तरातू/ भुरकुंडा:- सामाजिक सरोकारों के प्रति अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे दैनिक जागरण के बैनर तले गुरूवार को दूसरे दिन भी जिले में पौधरोपण अभियान जारी रहा। अभियान के दूसरे दिन पतरातू जयनगगर रोड शारदा इंटरनेशनल एकाडमी स्कूल , सौन्दा डी उच्च विद्यालय आदि जगहों पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। मौके पर लोगों ने पौधों का संरक्षण का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर सौन्दा डी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अनुज खत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। जिस तरह से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है उसके कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ रहा है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना समय का तकाजा है। शारदा इंनेशनल एकाडमी स्कूल के प्रधानाध्यापक आरडी ¨सह ने कहा कि पेड़ है तो जीवन है। पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं। कहा कि पौधरोपण के साथ संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने लोगो से अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। मौके पर आम, काजू ,शरीफा, जामुन, नींबू कटहल आदि कई प्रकार के पौधे रोपे गए। पौधरोपण अभियान को सफल बनाने मे इको फ्रेन्डली भारत कैरी बैग प्लांट वीणा टाकीज पतरातू द्वारा भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षक अभिनव ¨सह, सरिता ¨सह, रीता वर्मा,बबीता देवी, एनसीसी 22 बटालियन के कमांडेट उदयभान ¨सह, सत्यदेव ¨सह, आरती साहू, मेरी राय , प्लांट के संचालक विजय यादव, सुनील कुमार मदन कुमार दीपक बेदिया, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी