पतरातू में विपक्षों दलों ने दिया धरना

पतरातू (रामगढ़) : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ पतरातू प्रखंड मुख्यालय के समक्ष गुरूवार को विपक्ष

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 07:46 PM (IST)
पतरातू में विपक्षों दलों ने दिया धरना
पतरातू में विपक्षों दलों ने दिया धरना

पतरातू (रामगढ़) : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ पतरातू प्रखंड मुख्यालय के समक्ष गुरूवार को विपक्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में धरना का आयोजन किया गया। धरनास्थल पर एक सभा भी हुई। इसकी अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत बेसरा व संचालन झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप महतो ने की। धरनास्थल पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत ¨सह बेदी, जयप्रकाश ¨सह, झाविमो के गोविन्द बेदिया, दुर्गाचरण प्रसाद, राजद के संजय यादव, अमर यादव, भाकपा माले के नरेश बड़ाईक, आदि ने संबोधित किया। इसके बाद नेताओं ने कार्यक्रम के अंत में भूमि अधिग्रहण बिल को वापस करने के लिए राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ पतरातू को सौंपा गया।

मौके पर प्रेम सागर महतो, त्रिलोकी गिरी, सुलेन्द्र मुंडा, हरिलाल बेदिया, मोहन मांझी, अर्जुन ¨सह, देवानंद गोप, अलीम अंसारी, रमेश बेदिया, धनश्याम प्रसाद, मुमताज अंसारी, अखिलेश प्रसाद, उदय मालाकार, सौकत खां, संतोष कुमार तुरी, इमामुल अंसारी, निरंजन कुमार पटेल, बिनोद कुमार महतो, लक्ष्मी राम, रूपलाल साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी