भाजपा के कार्यकाल में बेहाल है जनता : चंद्रनाथ

मांडू : झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड कमेटी ने शुक्रवार को अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 08:36 PM (IST)
भाजपा के कार्यकाल में बेहाल है जनता : चंद्रनाथ
भाजपा के कार्यकाल में बेहाल है जनता : चंद्रनाथ

मांडू : झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड कमेटी ने शुक्रवार को अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा

प्रभारी सह केंद्रीय सचिव चंद्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि प्रदेश में एनडीए के सरकार में चारों ओर लूट मची है।

अफसर मालामाल और जनता बेहाल हैं। सरकारी योजनाओं में पैसे की बंदरबांट हो रही है। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य दुर्गाचरण प्रसाद ने कहा कि भाजपा की सरकार में मंहगाई चरम पर है। सरकार महंगाई नियत्रंण करने में पूरी तरह विफल रही है। धरना प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम एक 18 सूत्री मांग पत्र मांडू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता को सौंपा। धरना में बैठे लोगों को जिला उपाध्यक्ष ज्योतिन्द्र प्रसाद साहू, घनश्याम प्रसाद, बसुध तिवारी, तापेश्वर महतो, दीपक साहू, गोपी प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, राजू मुंडा, सुनिल हेब्रम, मुकेश कुमार, अशोक साहू, सिकन्दर रविदास, रामचरण हांसदा, एतो बास्के, छोटेलाल साहू, धनेश्वर प्रसाद, अफरोज आलम, गणेश महतो, दशरथ महतो, ईश्वर महतो, रामसेवक राम, सुनील वर्णवाल, दिनेश प्रसाद समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानी महतो व संचालन रितेश कुमार ने किया।

ये हैं मांगे

मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपे गये मांग पत्र में गैरमजरूआ जमीन का रसीद पुन: चालू करने, वन भूमि के नाम पर किसानों को परेशान नहीं करने, मानसून से पूर्व किसानों को खाद व बीज का वितरण करने, बीपीएल का पुन: सर्वे कराने, बिजली दर बढ़ोत्तरी को वापस लेने, भूमि हीन परिवारों को भूमि मुहैया कराने, प्रखंड अंतर्गत सभी जर्जर सड़क एवं पुल-पुलिया का मरम्मत कराने, झारखंड आंदोलनकारियों को अविलंब पेंशन व नौकरी देने, सभी गांवों में पूर्ण रूप से शौचालय का निर्माण करवाने, पारा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने व स्थायीकरण कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी