हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ले शहर में निकली बाइक रैली

घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ले शहर में निकली बाइक रैली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 09:03 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 09:03 PM (IST)
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ले शहर में निकली बाइक रैली
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ले शहर में निकली बाइक रैली

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ले शहर में निकली बाइक रैली

फोटो 28 तिरंगा यात्रा में शामिल भारत विकास परिषद के लोग

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा की ओर से गुरुवार को शहर में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। थाना चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा गोला रोड, चट्टी बाजार, गुरुद्वारा रोड होते हुए मेन रोड स्थित सुभाष चौक पहुंची। यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया गया। मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डा सुशील कुमार, संगठन सचिव बैजनाथ प्रसाद, नीरज पाठक, कैलाश चंद्र साह, कमलेश बाबा, प्रशांत कुमार, इम्तियाज अंसारी, अभिषेक, चंदन, सर्वेश कुमार साह, दीपक सिंह टाइगर, गुलजार अंसारी राहुल यादव, मनीष यादव, मिथलेश साहू, गफ्फार अंसारी, सुरेंद्र शर्मा ,आकाश तिवारी, मुकुल कुमार ,जीवन संतोष बेदिया ,दीनदयाल कुमार आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी