प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे भाजपाई

जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष चंदशेखर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को पार्टी के हजारीबाग में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा हुई। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों सहित शक्ति केंद्र मंडल जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री रंजीत पांडेय ने कहा कि सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में 65 प्लस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त होगा। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सांसद एवं विधायकों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होने वाला है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:41 AM (IST)
प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे भाजपाई
प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे भाजपाई

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को पार्टी के हजारीबाग में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा हुई। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों सहित शक्ति केंद्र, मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री रंजीत पांडेय ने कहा कि सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में 65 प्लस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त होगा। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसद एवं विधायकों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होने वाला है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन ने किया। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू चतुर्वेदी, डॉ. संजय सिंह, महेंद्र प्रजापति, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी, राजेंद्र ठाकुर, बिरसा हांसदा, उमेश प्रसाद, हरिनारायण साहनी, सुबोध सिंह, विजय ओझा त्रिभुवन प्रसाद, बृजेश पाठक समेत मंडल अध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी