हड़ताल को ले उरीमारी में संयुक्त मोर्चा की आमसभा

फोटो नं. 46 आमसभा के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते लोग संवाद सूत्र, भुरकुंडा : केंद्र सरकार की मजदूर, किसान व नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 08:51 PM (IST)
हड़ताल को ले उरीमारी में संयुक्त मोर्चा की आमसभा
हड़ताल को ले उरीमारी में संयुक्त मोर्चा की आमसभा

भुरकुंडा : केंद्र सरकार की मजदूर, किसान व नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ 8-9 जनवरी को आहुत दो दिवसीय हड़ताल की सफलता को लेकर रविवार को सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की उरीमारी परियोजना के बेस वर्कशॉप में संयुक्त मोर्चा की आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता बासुदेव साव व संचालन सतीश कुमार ¨सह ने किया। आमसभा में बीसीकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश ¨सह, एनसीओईए के केंद्रीय महामंत्री आरपी ¨सह व एटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर, किसान व नौजवान विरोधी नीतियां अपना रही है। साथ ही कोयला उद्योग को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। आगामी 8-9 जनवरी की प्रस्तावित दो दिवसीय देश व्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई।

chat bot
आपका साथी