नोटबंदी से अवैध कमाई वाले लोगों को परेशानी

रामगढ़ : युवा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में उठाए ग

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jan 2017 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 08:57 PM (IST)
नोटबंदी से अवैध कमाई वाले लोगों को परेशानी
नोटबंदी से अवैध कमाई वाले लोगों को परेशानी

रामगढ़ : युवा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में उठाए गए नोटबंदी के फैसले से देश की आम जनता खुश है। वहीं अवैध कमाई पर कुंडली मारकर बैठे लोग शोर मचा रहे हैं। इनके शोर मचाने के पीछे की मंशा को जनता भली-भांति समझ रही है। कहा कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक बेहतर कार्य कर रही है। विकास के कई आयाम गढ़े जा रहे हैं। यह कुछ नेताओं व पार्टियों को नागवार लग रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को लोजपा की ओर से रोटरी क्लब के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व लोजपा व युवा लोजपा के कार्यकर्ता मुख्य अतिथि, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य बबन गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी व युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रणव कुमार की आगवानी टायरमोड़ से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ करते हुए मुख्य पथ से आयोजन स्थल तक लाए। यहां पर अतिथियों का स्वागत 251 किलो का माला पहनाकर किया। समारोह के दौरान झामुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल नायक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। आगंतुकों को अतिथियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह के दौरान अतिथियों ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर जिलाध्यक्ष रंजीत राम को जीताने का काम करेंगे। साथ ही चुनाव से पूर्व पार्टी को बूथ स्तर तक खड़ा करने की बात कही। बबन गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार विकास की गाथा गढ़ते हुए इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है। कहा कि झामुमो पूर्व नगर अध्यक्ष के आने से पार्टी और मजबूती के साथ खड़ा हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राम व संचालन रोहित प्रकाश ने किया। समारोह में उपाध्यक्ष ललकू पासवान, अनवर खान, गणपत विश्वकर्मा, केवल पासवान, हुसैना बानो, आशीष गुप्ता, गुलाब मिश्रा, सुनील वर्मा, रामशरण गिरी, बिजेंद्र मुंडा, सुरेश करमाली, रतन लाल अग्रवाल, विनोद नायक, मनोज करमाली, अमर राम, नवीन पांडे, शिवा राम, राजेंद्र नायक, सुमित ओझा, दिनेश ठाकुर, राकेश नायक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद थे।

-----------

अनिल बने लोजपा प्रदेश महासचिव सह रामगढ़ विस प्रभारी

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सह बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बबन गुप्ता ने पूर्व झामुमो नगर अध्यक्ष को लोजपा का प्रदेश महासचिव सह रामगढ़ विधानसभा प्रभारी के रूप में नियुक्त किया। साथ ही उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए नई जिम्मेवारी को बेहतर तरीके से निर्वहन करने व संगठन को मजबूत करने की बात कहीं।

chat bot
आपका साथी