भूमि विवाद में संघर्ष, पांच घायल

संवाद सूत्र, गोला : गोला थाना क्षेत्र के मसरीडीह गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 10:59 PM (IST)
भूमि विवाद में संघर्ष, पांच घायल

संवाद सूत्र, गोला : गोला थाना क्षेत्र के मसरीडीह गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें मसरीडीह निवासी नाजिर अंसारी, मेराज अंसारी, साड़म निवासी कादिर अंसारी, हसन अंसारी व ताहिर अंसारी घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कादिर अंसारी को रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच में तनाव कायम है।

बताया जाता है कि मसरीडीह गांव में खाता संख्या 42 प्लांट 1533 रकबा 44 डी0 जमीन पर पिछले कई माह से विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष उक्त भूमि को अपना बता रहे हैं। इससे दोनों गुटों के बीच तनाव था। पिछले दिनों नाजिर अंसारी ने भूमि को अपनी दादी हफीजन के नाम से ऑनलाइन करवा दिया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। दूसरे पक्ष ने इस मामले पर उपायुक्त रामगढ़ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन के आधार पर सीओ शुभ्रा रानी ने शनिवार को राजस्व कर्मचारी महेन्द्र प्रसाद एवं अमीन हरि प्रसाद को जांच करने भेजा। कर्मचारी व अमीन के सामने ही दोनों पक्ष के लोग उलझ गए। दोनों पक्ष के लोग हरवे हथियार के साथ लैस थे। देखते ही देखते घटना स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घायल नाजिर ने बताया कि जमीन मापी के समय तादीर अंसारी, हसन अंसारी, शरीफ अंसारी, फरीद अंसारी, रियाज अंसारी, फारुख अंसारी, रिजवान अंसारी, इकबाल अंसारी, जमाल अंसारी, हुसैन अंसारी व रमजान अंसारी हरवे हथियार के साथ आकर मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष के कादिर मियां ने बताया कि कर्मचारी व अमीन जमीन की मापी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के सामने ही नाजिर अंसारी ने धारदार हथियार से वार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विदित हो कि जमीन ऑनलाइन में हेराफेरी करने के मामले की खबर को कई बरा दैनिक जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी