ग्रामीणों ने अवैध पत्थर लदा हाइवा को रोका

संसू बरकाकाना : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के कोडी बाजार टांड में ग्रामीणों ने अवैध पत्थर लदे हाइवा को रोक

By Edited By: Publish:Thu, 20 Oct 2016 08:59 PM (IST) Updated:Thu, 20 Oct 2016 08:59 PM (IST)
ग्रामीणों ने अवैध पत्थर लदा हाइवा को रोका

संसू बरकाकाना : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के कोडी बाजार टांड में ग्रामीणों ने अवैध पत्थर लदे हाइवा को रोक दिया। जहां ग्रामीणों ने पत्थर कारोबारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा गया कि ओमट्रा कंपनी द्वारा मेटल के नाम पर चीप्स का अवैध कारोबार किया जा रहा है। जबकि कोडरमा से हजारीबाग भाया बरकाकाना रांची तक रेलवे पटरी निर्माण के दौरान निकाले गये पत्थर को तोड़कर मेटल के रूप में इसी कार्य मे लगाना है। बाबजूद इसके उक्त कंपनी द्वारा इसके आड़ में गोरखधंधा किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि इसके हैवी मोबाइल क्रशर से भारी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने रामगढ़ एसडीएम को लिखित शिकायत भी की थी। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से कारोबार कों अंजाम दिया जा रहा है। अगर इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगी तो काम विरोध करने वालों में झाविमो के जिलाध्यक्ष गो¨वद बेदिया, सुदामा बेदिया बेदिया, ननका बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, बालेश्वर मुंडा, जुगेश बेदिया, कमलेश बेदिया, संजय बेदिया, राजेन्द्र बेदिया, बिरबल बेदिया, टुनटुन मुंडा, मुखलाल करमाली, इंदु बेदिया, राजकुमार करमली, बिरजा बेदिया, छोटेलाल करमाली, किशुन मुंडा, बिनोद मुंडा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी