टेढ़ी नजर से देखने वाले दुश्मनों पर सीधी कार्रवाई : ले. जनरल

रामगढ़ : देश की आन-बान व शान की तरफ टेढ़ी नजर से देखने वाले दुश्मनों का सामना करने के लिए सेना हमेशा

By Edited By: Publish:Fri, 27 Nov 2015 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2015 06:58 PM (IST)
टेढ़ी नजर से देखने वाले दुश्मनों पर सीधी कार्रवाई : ले. जनरल

रामगढ़ : देश की आन-बान व शान की तरफ टेढ़ी नजर से देखने वाले दुश्मनों का सामना करने के लिए सेना हमेशा तैयार है। हम दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाब देने के हरदम मुस्तैद रहते हैं। भारतीय सीमा पर हम पूरे दमखम के साथ चौकस हैं। दुश्मनों की हर कार्रवाई का जबाब देना हमें आता है। देश के मान सम्मान व सुरक्षा के लिए किसी को भी ¨चता करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सेना पूरी तरह से सक्षम है।

यह कहना है इंडियन आर्मी 16 कोर के कमांडर सह कर्नल ऑफ दी पंजाब रेजिमेंट जनरल आरआर निम्भोरकर (एमएम-बार, वीएसएम, वीएसएम) का। वे शुक्रवार को पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सैनिक छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित द्विवार्षिक सम्मेलन (बाइनियल कांफ्रेंस) के दूसरे दिन सेंटर के ऐतिहासिक युद्ध स्मारक पर कर्नल ऑफ दी पंजाब रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निम्भोरकर सहित देश भर से आए पंजाब रेजिमेंट के सभी बटालियनों के कमां¨डग अफसर व अन्य सैन्य अधिकारियों व जवानों ने भी दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। कर्नल ऑफ दी पंजाब रेजिमेंट ने युद्ध स्मारक की शहीद पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना व रेजिमेंट हमेशा देश के बारे में सोचती है। हमारे जवान आला दर्जे के हैं। हर दो साल में बाइनियल कांफ्रेंस के माध्यम से रेजिमेंट के सभी बटालियनों की समस्याओं व सुझावों पर सोच विचार किया जाता है। समस्याओं का हल भी निकालते हैं। आज सबसे पहले बाइनियल कांफ्रेंस की शुरू वार मेमोरियल में वीर सपूतों को मान वंदना व नमन कर किया। मौके पर पीआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीपीएस सिसोदिया सहित रेजिमेंट के समस्त सेवारत व वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी