नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड कुछ वार्ड पार्षदों के खिलाफ गए 13 वार्ड पार्षद

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को हटाने को ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 09:39 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 06:18 AM (IST)
नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड कुछ वार्ड पार्षदों के खिलाफ गए 13 वार्ड पार्षद
नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड कुछ वार्ड पार्षदों के खिलाफ गए 13 वार्ड पार्षद

जागरण संवाददाता, रामगढ़: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को हटाने को लेकर नप अध्यक्ष युगेश बेदिया व उपाध्यक्ष मनोज महतो द्वारा शुरू की गई राजनीति, अब तूल पकड़ने लगी है। अब कुछ वार्ड पार्षद अब कार्यपालक पदाधिकारी के बचाव में मुखर हो गए हैं। शुक्रवार को 13 वार्ड पार्षदों ने उनके खिलाफ बयान जारी कर नगर विकास मंत्री को भी पत्र लिखा है। उन लोगों ने साफ तौर पर कहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। इसलिए उनके खिलाफ विभाग कोई कार्यवाही ना करें। नगर विकास मंत्री को लिखे गए पत्र में वार्ड पार्षद अरुण यादव, अनिल कुमार गुप्ता, कुलदीप कुशवाहा, सखी राम मांझी, शीला देवी, रेणु कुमारी, जयंती देवी, अमरीन मंजर, मंजू देवी, अखिलेश कुमार, सत्येंद्र राम नेहा सहित 13 लोगों ने हस्ताक्षर किया है। वार्ड पार्षदों ने कहा है कि नवगठित नगर परिषद के शुरुआती दौर में कार्यपालक पदाधिकारी के साथ कुछ असहमति हुई थी। लेकिन अब उनके किसी भी कार्य से पार्षदों को कोई दिक्कत नहीं है। ना ही विकास योजनाओं में कोई दिक्कत आ रही है। ऐसी स्थिति में कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं होगा। इससे पहले गुरुवार को नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने 31 वार्ड पार्षदों के हस्ताक्षर सहित पत्र जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव की कार्यप्रणाली सही नहीं है। विकास योजनाओं के प्रति वे काफी उदासीन हैं। लेकिन उनकी यह बयान बाजी वार्ड पार्षदों को ही नागवार गुजरी। अब यह लोग खुलकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ उतर आए हैं। 13 वार्ड पार्षदों ने सीधे तौर पर कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव का बचाव किया है।

chat bot
आपका साथी