लेस्लीगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी विस्तारित

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार रविवार को किया गया। इसे लेकर स्थानीय बाजार शेड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैशरंजन पाठक की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव द्वारा विस्तारित कमेटी के सूची पर जिला अध्यक्ष ने अनुमोदन किया। विस्तारित कमिटी में मिस्टर महमूद को प्रखंड कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 06:03 PM (IST)
लेस्लीगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी विस्तारित
लेस्लीगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी विस्तारित

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार रविवार को किया गया। इसे लेकर स्थानीय बाजार शेड में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैशरंजन पाठक की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव ने कमेटी विस्तारित किया। इसमें मिस्टर महमूद को प्रखंड कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रघुनाथ तिवारी, ब्रजकिशोर मेहता, अनिरुद्ध ¨सह, सत्येंद्र पासवान व हाफीजुर्रहमान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रमेश प्रसाद वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, मो. हिदायतुल्लाह खान, अनुज ¨सह, भीम ¨सह, नरेंद्र ¨सह, मनोरमा देवी व मो. कलाम आजाद को महासचिव बनाया गया है। मनोज शर्मा, संतोष ¨सह, बैजनाथ भुइयां, अनुग्रह नारायण ¨सह, मो. मुजफ्फर खान, नरेंद्र यादव, रामायण यादव, रुबीना बीवी, रफीक अंसारी, प्रभाकर पांडेय को सचिव बनाया गया है। मौके पर जिला अध्यक्ष जैशरंजन पाठक ने कहा कि सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर क्षेत्र में काम करना होगा। जनता के घर घर जाकर वर्तमान सरकार की नाकामियों को बताना होगा। उन्होंने कहा कि आज जो भी काम हो रहा है वह सबका अंग्रेज सरकार द्वारा संचालित योजनाएं हैं।

chat bot
आपका साथी