अजय की विदाई, विनीत ने संभाला नगर निगम के ईओ का पदभर

मेदिनीनगर : नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार सोमवार को विनीत कुमार ने संभाल लिया। इससे पहले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 11:39 PM (IST)
अजय की विदाई, विनीत ने संभाला नगर निगम के ईओ का पदभर
अजय की विदाई, विनीत ने संभाला नगर निगम के ईओ का पदभर

मेदिनीनगर : नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार सोमवार को विनीत कुमार ने संभाल लिया। इससे पहले निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साव ने नव पदस्थापित विनीत कुमार को कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार सौंपा। इस बीच उन्होंने गुलदस्ता भेंटकर विनीत का स्वागत किया। बाद में नगर निगम सभागार में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान पार्षदों के अलावा कर्मचारियों ने निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी को शॉल, गुलदस्ता व अन्य उपहार भेंटकर विदाई दी। इसी तरह गुलदस्ता देकर नए कार्यपालक पदाधिकारी का स्वागत किया। सेवानिवृत प्रधान सहायक अशोक ¨सह व अनुबंध पर कार्यरत जगत ¨सह की भी विदाई उपहार भेंट कर की गई। पार्षदों ने निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यशैली व अनुभवनों पर प्रकाश डाला। मौके पर वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार अकेला, धीरेंद्र पांडेय, कविता देवी, हिरामणि तिर्की, कमर यासमीन, लाल बाबू, अंजना देवी, हसबुन निशा, अनुप ¨सह, विजय राम, राजू राम, मनोज प्रजापति, राजू कुमार शुक्ला, रौशन कुमार समेत धीरज कुमार, नीरज कुमार, विनोद कुमार के अलावा मिनी ¨सह, बिल्लू ¨सह, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

शत-प्रतिशत धरातल पर उतरेंगी सरकारी योजनाएं : विनीत

मेदिनीनगर : केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित तमाम योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने का प्रयास रहेगा। जनहित से जुड़े कार्यों का तत्काल निदान करेंगे। नगर निगम की स्थाई कमेटी का गठन अविलंब होगा। उक्त बातें नगर निगम के नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी विनीत कुमार ने कही। वे जागरण से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में पार्क की स्थापना के लिए जगह की तलाश करेंगे। मूलभूत सुविधाएं जन-जन तक रणनीति बनाकर पहुंचाएंगे। उन्होंने शहर के विकास में सबसे सहयोग की अपेक्षा जताई। कहा कि टीम भावना से कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री के स्मार्ट सिटी की आवधारना को पूरा करने के लिए स्मार्ट नागरिग का होना जरूरी है। शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखनें में सहयोग करें। जन-जन का मिला साथ तो शहर का हुआ विकास : अजय

मेदिनीनगर : नगर निगम के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के अलावा शहरवासियों का अपेक्षित सहयोग मिला। यही कारण है कि शहर का विकास उम्मीद से ज्यादा हुआ। उक्त बातें नगर निगम के निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साव ने कही। वे विदाई समारोह के बाद जागरण से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीम भावना के कारण शहर में कई विकास कार्य हुए। स्वच्छता के मसले पर शहरवासियों ने कदम से कदम मिलाकर चला। पलामू के लोग काफी मिलनसार हैं। लोगों से अपील की है कि हमेशा अपना स्नेह बनाए रखें। सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में लोग हमेशा अपना सहयोग दें। लोगों की मदद के बिना स्वच्छ शहर का सपना पूरा नहीं हो सकता है। पहले के अपेक्षा अब लोगों में जागरूकता आई है।

chat bot
आपका साथी