सर्वोच्च न्यायालय के फैसल सबको मान्य : नईमुद्दीन

विश्रामपुर विभिन्न राजनीतिक दल के मुस्लिम नेताओं ने क्षेत्र में घूम कर लोगो से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 07:21 PM (IST)
सर्वोच्च न्यायालय के फैसल सबको मान्य : नईमुद्दीन
सर्वोच्च न्यायालय के फैसल सबको मान्य : नईमुद्दीन

संवाद सूत्र, विश्रामपुर : विभिन्न राजनीतिक दल के मुस्लिम नेताओं ने क्षेत्र में घूम कर लोगो से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। इसके बाद नेताओ ने विश्रामपुर नप मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सभी पक्षों को मान्य है। न्यायालय का सम्मान हर हाल में होना चाहिए। राजद के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने कई वर्षों से चले आ रहे विवाद का निपटारा कर दिया है। अब इस मामले में किसी पक्ष को कोई आपत्ति नही होनी चाहिए। इतहादुल मुस्लेमीन कमेटी के सरपरस्त शमशेर अलाम ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय पर हमें पूरा भरोसा है। न्यायालय का फैसला अंतिम है औऱ हमें मान्य भी है। मौके पर हेसामुद्दीन अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, जावेद सिद्दीकी, शफीक अंसारी, जलाल सिद्दीकी, शमीम अंसारी, मुख्तार चूड़ीफरोश, इस्लाम अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी