सरकार बनी तो लेंगे पहली कैबिनेट में जनहित के कई फैसले : सुदेश

पलामू में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ही जनहित से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:40 PM (IST)
सरकार बनी तो लेंगे पहली कैबिनेट में जनहित के कई फैसले : सुदेश
सरकार बनी तो लेंगे पहली कैबिनेट में जनहित के कई फैसले : सुदेश

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ही जनहित से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे। इसमें राज्य में अनुसूचित जाति को 14 प्रतिशत आरक्षण देने, पारा शिक्षकों के स्थायीकरण सहित मनादेय व अनुबंधकर्मियों की सेवा को अगली कतार में लाना शामिल है। वे गुरुवार को पाटन के नावा जयपुर स्थित यज्ञशाला मैदान में आजसू उम्मीदवार राधाकृष्ण किशोर के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आजसू ने इस बार गांव की सरकार का नारा दिया है। सरकार बनने पर गांव को ही फोकस में रखकर काम किए जाएंगे। उन्होंने ने राधाकृष्ण किशोर को संसदीय मामलों के सबसे जानकर विधायक बताया। कहा कि सदन को इनकी जरूरत है। आजसू प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है। विगत पांच वर्षों में क्षेत्र में जो विकास कार्य गए है उसे ओर गति पहुंचाने के लिए वे जनता के बीच आए है।

chat bot
आपका साथी