हरिहरगंज में मनी स्वामी विवेकानंद जयंती, निकली शोभायात्रा

हरिहरगंज : स्वामी विवेकानंद के 156 वीं जयंती मौके पर प्रखंड के सुल्तानी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयंती के अवसर पर विद्यालय के बच्चे व शिक्षकों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी नंदकुमार ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 05:45 PM (IST)
हरिहरगंज में मनी स्वामी विवेकानंद जयंती, निकली शोभायात्रा
हरिहरगंज में मनी स्वामी विवेकानंद जयंती, निकली शोभायात्रा

हरिहरगंज : स्वामी विवेकानंद की 156 वीं जयंती शनिवार को मनाई गई। प्रखंड के सुल्तानी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयंती के अवसर पर विद्यालय के बच्चे व शिक्षकों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी नंदकुमार ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंदजी के सुवचनों का प्रचार-प्रसार किया। शोभायात्रा सुलतानी, बभंडी, सोनवे, तरवन कला, अंधारीबाग, पीपरा, देवगन आदि गांवों से गुजरी। छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, दया और प्रेम से बड़ी कोई चीज नहीं। अंधविश्वास मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। अपने आपको कभी कमजोर न समझें आदि का संदेश दिया। वहीं विद्यालय के निदेशक सच्चिदानंद ¨सह ने कहा कि स्वामीजी का जीवन चरित्र युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। शोभायात्रा में प्राचार्य महेंद्र कुमार ¨सह, शिक्षक योगेंद्र प्रसाद ¨सह, इरशाद आलम, उतम प्रजापति, आलोक यादव, संगीता कुमारी, आकांक्षा कुमारी, आरती कुमारी, तारावंती कुमारी, ब्यूटी कुमारी, मोनी कुमारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी