हुसैनाबादवासियों ने राष्ट्रीयता के महानायक सरदार पटेल को किया याद

हुसैनाबाद भारतीय राष्ट्रीयता के महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल के निर्वाण दिवस पर हुसैनाबाद वासियों ने पटेल चौक पर अवस्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 06:13 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:13 PM (IST)
हुसैनाबादवासियों ने राष्ट्रीयता के महानायक सरदार पटेल को किया याद
हुसैनाबादवासियों ने राष्ट्रीयता के महानायक सरदार पटेल को किया याद

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : भारतीय राष्ट्रीयता के महानायक सरदार वल्लभ भाई पटेल के निर्वाण दिवस पर हुसैनाबाद वासियों ने पटेल चौक पर अवस्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, झामुमो नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खां, राजद नेता राज अली, सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा नेता गौतम पटेल, मानस संस्था के अध्यक्ष परमानंद चौधरी, अनुज चौधरी, प्रदीप पटेल, रंजीत चंदेल, मनदीप चौधरी, धीरेंद्र पटेल, मंटू सिंह, राकेश पटेल, सोनू पटेल, संदीप पटेल, अमित पटेल और प्रिस पटेल आदि सैकड़ो सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं- नेताओं ने एकता-अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर अखंड भारत के निर्माता को याद किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं थे बल्कि इस देश की आत्मा थे।साथ ही वे राष्ट्रीय एकता, भारतीयता और राजनीतिक जीवन में नैतिकता की मिसाल थे। पूर्व विधायक ने कहा कि भले ही आज हमलोगों के बीच पटेल जी नहीं हैं। लेकिन इस भारत की माटी के लिए उन्होंने जो उल्लेखनीय कार्य किया, उसके लिये वे सदियों तक याद किये जाएंगें। युवा नेता गौतम पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। सरदार पटेल जी का स्मृति दिवस भारतवासियों के लिये एक प्रेरणा दिवस है। अतएव हम सभी उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को बेहतर बनाने का सफल एवं ईमानदार प्रयास करें। तभी उनके स्मृति दिवस मनाने की सार्थकता सही साबित होगी।

chat bot
आपका साथी