खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

खेल से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इससे बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। उक्त बातें चैनपुर प्रखंड प्रमुख विजय प्रसाद ने कही।

By Edited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 02:16 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2016 03:35 AM (IST)
खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

चैनपुर, पलामू । खेल से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इससे बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। उक्त बातें चैनपुर प्रखंड प्रमुख विजय प्रसाद ने कही। वे शाहपुर स्थित सहोदय मवि मैदान में आयेाजित प्रखंडस्तरीय बाल समागम कार्यक्रम के उद्घाटन समारेाह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। खेल के माध्यम से भी नाम व मान-सम्मान पाया जा सकता है।

मौके पर जिप सदस्य मीना गुप्ता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रखंड में संसाधन की कमी है। जनप्रतिनिधियों को मिल जुलकर इस पर पहल करनी चाहिए। जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में भी प्रतिभ की कमी नही है। आवश्यकता है इसे निखारने की। कहा कि सारे जनप्रतिनिधि एक-एक विद्यालय को गोद लें तो शिक्षा के क्षत्र में गुणात्मक विकास होगा।

इसके पूर्व अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश गुप्ता व अजय पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उपप्रमुख मो. नौशाद, जिप सदस्य प्रमोद ¨सह, वाल्टन डोडराय, बीइइओ जवाहिर प्रसाद, बीआरपी सरिता दूबे, डा. राजेश, पर्यवेक्षका मधु कुमारी, शिक्षक विद्यासागर शर्मा, व्यास राम, नवनीत सुंदरम, महेंद्र प्रसाद, सीआरपी, अमिताभ किशोर समेत प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालय के बच्चे व शिक्षक मौजूद थे।

--------

कई प्रतियोगिताएं आयोजित

फोटो : 12 डालपी 26 कैप्सन : बोरा दौड़ में शामिल बच्चे

चैनुपर : सहोदय मवि परिसर में आयोजित बाल समागम में बालक व बालिका वर्ग में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें बोरा दौड़, जलेबी दौड़, लंबी व ऊंची कूद, 100, 200 व 400 मीटर दौड़, निबंध, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी आदि आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने बच्चो को पुरस्कार प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी