दुमका में पलामू की बालिका खिलाड़ियों ने लहराया परचम

मेदिनीनगर : 13वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में पलामू बालिका वर्ग की टीम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 05:08 PM (IST)
दुमका में पलामू की बालिका खिलाड़ियों ने लहराया परचम
दुमका में पलामू की बालिका खिलाड़ियों ने लहराया परचम

मेदिनीनगर : 13वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में पलामू बालिका वर्ग की टीम ने अपना लोहा मनवाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालिका टीम उपविजेता बनी। सात से नौ सितंबर तक कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से दुमका में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पलामू की बालिका वर्ग की टीम ने देवघर को 28-8 के अंतर से, धनबाद को 26-6 के अंतर से और सेमीफइनल में हजारीबाग को 27-17 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में लोहरदगा की टीम से 6-14 के अंतर से पराजित होकर उप विजेता का खिताब हासिल की। समापन समारोह में दुमका के उप विकास आयुक्त ने पलामू की उप विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। पलामू की कोच अफशा परवीन के प्रशिक्षण में प्रिया राज, नेहा राज, वीणा कुमारी, पुष्पम कुमारी, प्रशिक्षा राज, बबली कुमारी, सरस्वती रंजन राज, सिमरन पांडेय, पूजा कुमारी, अंशुलि कुमारी, ऋतु पांडेय ने खेल में बेहतर प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में पलामू ने रांची को 26-5 से हराया। हालांकि अगले मैच में बोकारो से 8-18 के अंतर से हारकर पुल से बाहर हो गया। इधर,  पलामू की बालिका टीम की सफलता पर पलामू जिला कबड्डी संघ के संगरक्षक ज्ञानचंद पांडेय, अध्यक्ष मंगल ¨सह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ¨सह, सचिव कामलनंद दूबे, हुसैनाबाद अनुमंडल के कबड्डी संघ के अध्यक्ष उमाकांत ¨सह, पलामू जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय, ओलंपिक संघ के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, पलामू जिला खो खो संघ के अध्यक्ष अजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, अमरेंद्र पाठक, शशिकांत त्रिपाठी, सुनील उपाध्याय, दामोदर उपाध्याय, चंद्रबली चौबे, नरेश प्रसाद ¨सह, शिक्षक संघ के जिला सचिव सतीश कुमार दूबे, उपेंद्र कुमार, शोभा कुमारी, विमलेश कुमार, रमेश कुमार ¨सह, रोहित तिवारी आदि खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की।

chat bot
आपका साथी