परीक्षा परिणाम में थी गड़बड़ियां, प्रदर्शन के बाद सुधार

एनपीयू परिसर में धरना पर बैठे आजसू छात्र संघ के लोग।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 May 2022 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 13 May 2022 06:45 PM (IST)
परीक्षा परिणाम में थी गड़बड़ियां, प्रदर्शन के बाद सुधार
परीक्षा परिणाम में थी गड़बड़ियां, प्रदर्शन के बाद सुधार

परीक्षा परिणाम में थी गड़बड़ियां, प्रदर्शन के बाद सुधार

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से लगातार परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियां की जा रही हैं। नतीजा यहां शिक्षणरत विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त बातें अखिल झारखंड छात्र संघ के गढ़वा जिला उपाध्यक्ष जयनंद कुमार ने कही। वे शुक्रवार को एनपीयू परिसर में अखिल झारखंड छात्र संघ की ओर से आयोजित धरना को संबेाधित कर रहे थे। विद्यार्थियों ने रिजल्ट में हुई त्रुटि दूर करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। इस बीच एनपीयू प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिषेक राज व गढ़वा जिला कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष जय नंद कुमार के नेतृत्व धरना दिया गया। छात्रों ने प्रतिकुलपति व परीक्षा नियंत्रक का मुख्य द्वार पर घेराव कर कई गंभीर सवाल पूछे। मुख्य द्वार का घेराव कर बैठे रहे छात्रों को आखिर में विश्वविद्यालय की ओर से रिजल्ट को सुधारा गया। जयनंद कुमार ने कहा कि श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कालेज गढ़वा के स्नातक कला के छात्रों के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी हुई थी। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलकर इसमें सुधार करने की मांग की गई थी। इसपर विश्वविद्यालय प्रबंधन के आश्वासन के बावजूद नहीं सुधार हो सका था। अभिषेक राज ने कहा कि हमेशा विश्वविद्यालय द्वारा गड़बड़ियां होती रहती हैं। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है। विश्वविद्यालय का यह रवैया बिल्कुल गलत है। आजसू छात्र संघ छात्रों हक व अधिकार के लिए शुरू से आंदोलन करते आई है। मौके पर आजसू छात्र संघ गढ़वा के जिला अनुराग पासवान, उपाध्यक्ष योगेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष चंदेश्वर कुमार, अनुराग पासवान, पलामू आजसू छात्र संघ के आयुष चंद्रवंशी, सुधांशु कुमार, चंदन कुमार, शिवम कुमार, सुनील कुमार समेत कई छात्र उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी