मंगल भवन अमंगल हारी के पाठ से क्षेत्र हुआ गुंजयमान

संवाद सूत्र पोलपोल (पलामू) श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ के छठे दिन पोल पोल में मंगल भवन अम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:08 AM (IST)
मंगल भवन अमंगल हारी के पाठ से क्षेत्र हुआ गुंजयमान
मंगल भवन अमंगल हारी के पाठ से क्षेत्र हुआ गुंजयमान

संवाद सूत्र, पोलपोल (पलामू): श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ के छठे दिन पोल पोल में मंगल भवन अमंगल हारी के पाठ से पूरा क्षेत्र गुंजयमान रहा। अयोध्या से पधारे विद्वान व्यास के श्रीनाथ केशरी नाथ महाराज ने संगीतमय श्रीरामचरितमानस नवाहन परायण का पाठ किया। अयोध्या से पधारे पंडित गोपाल शास्त्री ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ दूध पंचामृत व गंगाजल से रुद्राभिषेक कराया। प्रात:काल में ही आनंद सिंह, उनकी धर्मपत्नी अमृता सिंह,सुशील सिंह व उनकी धर्मपत्नी रंजना सिंह,सुरेश प्रसाद व उनकी धर्मपत्नी ने रुद्राभिषेक किया। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि कई दशक बाद बाजार प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में नवाह्न परायण यज्ञ के दौरान रुद्राभिषेक करने का अवसर मिला है। 43 वर्षो से दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रीराम चरित्र मानस नवाह्न परायण यज्ञ का आयोजन हो रहा है। मौके पर शशि सिंह,लिलेश्वर सिंह, संतोष कुमार पांडेय,बिनोद ठाकुर,उमेश प्रसाद,महेन्द प्रसाद,ओम प्रकाश सिंह,प्रयाग राम,ओम प्रकाश पांडेय,मलिक कुमार सिंह,गुडु साव,उमाशंकर सिंह,समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी