नाराज गजराज से ग्रामीण दहशत में जीने को विवश

नावाबाजार नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के कुंभी कला पंचायत में लगातार एक सप्ताह से जंगली हाथी ने उस क्षेत्र में रहने वाले लोगो के बीच कहर ढाह रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 05:46 PM (IST)
नाराज गजराज से ग्रामीण दहशत में जीने को विवश
नाराज गजराज से ग्रामीण दहशत में जीने को विवश

नावाबाजार : नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के कुंभी कला पंचायत में लगातार एक सप्ताह से जंगली हाथी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच कहर ढाह रहा है। हाथी ने बुधवार की रात में तमदागा गांव के दीवाखाला टोला निवासी बली सिंह के एक भैंस को मार डाला। तीन भैंस घटनास्थल से गायब हैं। उस भैंस को खोजने के लिए जंगल में घूम रहे हैं। अब तक कोई खबर नहीं मिली है। जंगल में रहने वालों की हाथी के डर से नींद हराम हो गई है। इधर वन विभाग को हाथी भगाने को लेकर चलाए गए अभियान में कोई सफलता नहीं मिली है। वन आरक्षी रात में लुकवारी का सहारा लेकर हाथी को भगाने का काम कर रहे हैं। बावजूद हाथी कुछ दूर जाने के बाद पुन: गांव में लौट आता है। हाथी भी तंग आकर फसल व जानवर सहित क्षेत्र के लोगों को नुकसान पहुंच रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में वन विभाग पर काफी आक्रोश है। मुखिया संजय सिंह का कहना है कि आखिर कब तक पंचायतवासी दहशत में जीने को मजबूर रहें। मुआवजा वन विभाग से कब तक दिया जाएगा। विभाग ने तत्काल हाथी को हटा दे तो क्षेत्र में अमन व शांति का माहौल बन जाएगा। उदय यादव आदि ने कहा कि हाथी को जंगल से हटाना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी