सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

छतरपुर छतरपुर में मुख्य पथ एनएच 9

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:25 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

संवाद सूत्र, छतरपुर : छतरपुर में मुख्य पथ एनएच 98 रुदवा के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। इसमें 50 वर्षीय दशरथ पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अजय पाल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर पलामूू मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार पाल व दशरथ पाल हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के इमलियाडीह गांव निवासी हैं। पांडू के बेलहारा से लौटने के क्रम में छत्तरपुर एनएच 98 पर रूदवा गांव में बांकी नदी के समीप मेदिनीनगर की तरफ से आ रही बोलेरो जीप ने धक्का मार दिया। इस घटना में दशरथ पाल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अजय को अनुमंडलीय अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी