12 साल से फरार उग्रवादी धराया

सगालीम : 12 वर्षों से फरार चल रहा उग्रवादी योगेंद्र रजक उर्फ योगी रजक को मनातू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:12 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:12 PM (IST)
12 साल से फरार उग्रवादी धराया
12 साल से फरार उग्रवादी धराया

सगालीम : 12 वर्षों से फरार चल रहा उग्रवादी योगेंद्र रजक उर्फ योगी रजक को मनातू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावे चार अन्य वारंटियों को भी पुलिस गिरफ्तार की है। गिरफ्तार सभी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविवार को मनातू थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता की। इसमें उग्रवादी समेत वारंटियों की गिरफ्तारी संबंधित मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पांच स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक 12 साल से फरार चल रहा उग्रवादी योगी रजक का भी नाम शामिल हैं। इसके अलावा तिलो गांव के नंदेव उरांव पिता महादेव उरांव, टिल्हा गांव निवासी इसराइल ¨मया पिता गुलाब ¨मया, तिलो निवासी बच्चू ¨सह पिता ¨हगी ¨सह व टिल्हा निवासी सोही ¨मया पिता कयामत ¨मया को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी विभिन्न मुकदमे में वारंटी है। बताया कि चक निवासी योगेंद्र रजक उर्फ योगी रजक पिता हीरा रजक के खिलाफ उग्रवादी मामला दर्ज है। उसके खिलाफ लातेहार जिले के मनिका थाना में कांड संख्या 37-2006 के तहत उग्रवादी मामला दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य लंबित वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी