पलामू में भाकपा माओवादी का सदस्य पिस्तौल व 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार

Jharkhand. हरिहरगंज पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार माओवादी पीयूष ने बताया कि भाकपा माओवादी के सदस्य गांव में स्लीपर सेल की तरह रहकर कार्य करते हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 02:50 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 02:50 PM (IST)
पलामू में भाकपा माओवादी का सदस्य पिस्तौल व 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार
पलामू में भाकपा माओवादी का सदस्य पिस्तौल व 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार

पलामू, जासं। पलामू जिले में भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य अभिजीत के मौसेरा भाई नक्सली संतोष कुमार यादव उर्फ पीयूष को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 9 एमएम की पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में हरिहरगंज पुलिस ने की है। पीयूष ने अपने बयान में बताया कि भाकपा माओवादी सदस्यों द्वारा लगभग 20 से 25 की संख्या में अभिजीत के साथ दस्ता चलाया जाता है।

उसके बाद स्लीपर सेल की तरह कई गांव में रहकर खेती-बारी और कई अन्य कार्य करने वाले लोग उनके साथ हथियार लेकर क्षेत्र का भ्रमण करते हैं। लेवी के लिए संगठन का कार्य करते हैं। फिर उनके जाने के बाद अपने-अपने कार्यों में लग जाते हैं। इस संबंध में डीएसपी शम्भू सिंह ने बताया कि संतोष कुमार यादव पिता जनेश्वर यादव, ग्राम तूरी टोला परसा, थाना हरिहरगंज जिला पलामू का निवासी है।

वह जोनल कमांडर अभिजीत, बनवारी व महावीर के दस्ता में 2012 से 2016 तक सक्रिय रूप से हथियार के साथ शामिल रहा है। वह विश्वासपात्र बनने के बाद संदीप यादव की निजी सुरक्षा का कार्य किया। उन्होंने बताया कि सूचना है कि भाकपा माओवादी के कुछ सदस्य बचे हुए हैं। कुछ स्लीपर सेल की तरह लगे हुए हैं। क्षेत्र में अभिजीत या कोई अन्य ग्रुप के सदस्यों के आने के बाद मोबाइल से संपर्क कर 15 से 20 की संख्या में लोग उनके साथ हो जाते हैं।

इससे उनकी संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य लोग भी पकड़े जाएंगे। किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वांछित हमलों के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के दौरान हरिहरगंज स्थित भाजपा कार्यालय उड़ाने का भी आरोपी है। उन्होंने बताया कि ये लोग विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने की तैयारी में जुटे थे।

chat bot
आपका साथी