प्राचार्य के घर अज्ञात लोगों ने फेंका हड्डी व मांस, आक्रोश

चितरपुर(रामगढ़) चितरपुर नीम टोला निवासी सह स्कूल के प्राचार्य राजकुमार किशोरिया के घर में शनिवार की अहले सुबह असमाजिक तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस व हड्डी का टुकड़ा फेंका गया। इससे घर के लोगों में खासा रोष है। इसको लेकर मुहल्ले में भी आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार राजकुमार किशोरिया अहले सुबह सो कर उठे तो उन्हें अपने घर के आंगन में प्रतिबंधित मांस-हड्डी का टुकड़ा मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 09:44 PM (IST)
प्राचार्य के घर अज्ञात लोगों ने फेंका हड्डी व मांस, आक्रोश
प्राचार्य के घर अज्ञात लोगों ने फेंका हड्डी व मांस, आक्रोश

चितरपुर (रामगढ़) : चितरपुर नीम टोला निवासी सह स्कूल के प्राचार्य राजकुमार किशोरिया के घर शनिवार की अहले सुबह असमाजिक तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस व हड्डी का टुकड़ा फेंका गया। इससे घर के लोगों में खासा रोष है। इसको लेकर मुहल्ले में भी आक्रोश व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार राजकुमार किशोरिया अहले सुबह सो कर उठे तो उन्हें अपने घर के आंगन में प्रतिबंधित मांस व हड्डी का टुकड़ा मिला। उन्होंने इस घटना की सूचना रजरप्पा पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान को दी। त्वरित करवाई करते हुए थाना प्रभारी ने अवर निरीक्षक कमलेश कुमार, सअनि अखिलेश कुमार, रामप्रताप ¨सह को उक्त स्थल भेजा। जहां पहुंचकर रजरप्पा पुलिस की टीम ने घटना की जांच की। पुलिस ने मामले की जांच कर दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है। इस घटना से भुक्तभोगी व उनके परिजनों में रोष है। मुहल्ले के लोग भी इस घटना से आक्रोशित हैं। पुलिस ने लोगों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताते चलें कि वर्ष 2014 में भी प्राचार्य के घर में असामाजिक तत्वों ने पथराव किया था।

chat bot
आपका साथी