मंडल डैम की स्वीकृति पर लेस्लीगंज भाजयुमो ने बांटी मिठाइयां

लेस्लीगंज : आजादी के समय से लंबित पड़ी उत्तरी कोयल जलाश्य मंडल डैम, परियोजना की स्वीकृति चतरा सांसद स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 07:56 PM (IST)
मंडल डैम की स्वीकृति पर लेस्लीगंज भाजयुमो ने बांटी मिठाइयां
मंडल डैम की स्वीकृति पर लेस्लीगंज भाजयुमो ने बांटी मिठाइयां

लेस्लीगंज : आजादी के समय से लंबित पड़ी उत्तरी कोयल जलाश्य मंडल डैम, परियोजना की स्वीकृति चतरा सांसद सुनील कुमार ¨सह के अथक प्रयास से कैबिनेट ने दी है। इस योजना की स्वीकृति से लेस्लीगंज भाजपा युवा मोर्चा में जश्न का माहौल है। लेस्लीगंज भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंदन सोनी ने लोगों को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। मौके पर राजू राय, महामंत्री राम कुमार सोनी, योगेंद्र लाल व अन्य कई युवा भाजपाइयों ने घूम-घूमकर लोगों के बीच इसकी जानकारी दी। इस कार्य के स्वीकृति कराने के लिए चतरा सांसद सुनील कुमार ¨सह का आभार प्रकट किया। चंदन सोनी ने कहा कि मण्डल डैम के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर केंद्र सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय हैं। उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना व मंडल डैम के निर्माण का मुद्दा संसद में पहुंचे चतरा सांसद सुनील ¨सह ने पहले दिन उठाया था। लगातार प्रत्येक वर्ष संसद में यह मामला नियमों के तहत उठाया गया। इसके अलावा अन्य सांसदों व मंत्री को साथ लेकर निर्माणाधीन डैम का दौरा भी किया था।

chat bot
आपका साथी