पति ने पत्नी को टांगी से काट डाला, गिरफ्तार

झारखंड के पलामू में नशे की हालत में रामा उराव ने अपनी की टांगी से काटकर हत्या कर दी।

By Edited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 05:33 PM (IST)
पति ने पत्नी को टांगी से काट डाला, गिरफ्तार
पति ने पत्नी को टांगी से काट डाला, गिरफ्तार

जासं, पलामू। लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र के कनौदा गाव में रविवार की रात रामा उराव के 32 वर्षीय पुत्र सुनील उराव ने अपनी पत्‍‌नी सरस्वती देवी उम्र करीब 30 वर्ष को टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना रात्रि करीब 11:30 बजे की है। घटना के अभियुक्त सुनील उराव को लेस्लीगंज थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सुनील  ने नशे की हालत में अपनी पत्‍‌नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे पति-पत्‍‌नी के बीच आपसी विवाद कारण बताया जा रहा है। पति-पत्‍‌नी रविवार की रात अपने आंगन में सोए थे। इसी बीच, दोनों के बीच कुछ बात को लेकर आपसी विवाद बढ़ा। जिस पर पति ने अपने पत्‍‌नी को  टांगी चलाकर  सर पर मारा, वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। शोर सुनकर गांव वाले घटनास्थल पर रात में ही पहुंचे। परंतु  इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी खोजने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

इधर, सोमवार की सुबह घटना की सूचना लेस्लीगंज थाना पुलिस को मिली। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त टांगी को  पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही, अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  इस संबंध में  थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे पति-पत्‍‌नी के बीच आपसी विवाद का मामला प्रतीत होता है। थाना द्वारा काड संख्या 74/18 धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 

chat bot
आपका साथी