भाजपा सरकार को भगाना होगा : अन्नपूर्णा

हुसैनाबाद : भाजपा के नेताओ ने जनता के साथ-साथ भगवान राम व गंगा मां को भी दिग्भ्रमित कर रखा है। चुनाव आते ही भगवान राम के मंदिर निर्माण व गंगा की सफाई शुरू कर देते हैं। चुनाव खत्म होते ही यह सब भूल जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 11:00 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 11:00 PM (IST)
भाजपा सरकार को भगाना होगा : अन्नपूर्णा
भाजपा सरकार को भगाना होगा : अन्नपूर्णा

हुसैनाबाद : भाजपा के नेताओ ने जनता के साथ-साथ भगवान राम व गंगा मां को भी दिग्भ्रमित कर रखा है। चुनाव आते ही भगवान राम के मंदिर निर्माण व गंगा की सफाई शुरू कर देते हैं। चुनाव खत्म होते ही यह सब भूल जाते हैं।

उक्त बातें राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहीं। वे बुधवार को लालू संदेशयात्रा के छठे दिन स्थानीय जयप्रकाश चौक पर आयोजित सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पूर्व मोदी जी कहा करते थे कि वे एक चौकीदार बनना चाहते हैं, लेकिन चौकीदार के सामने से विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे दर्जनों लोग ¨हदुस्तान से भाग गए। ये सभी गरीब, शोषित जनता का करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य में दो तरह के कानून बना रखा है। एक अमीरों के लिए और दूसरा गरीबों के लिए। घर- घर मे क्रांति लाने वाले लालू प्रसाद को झुठे केस में फंसाकर जेल में बंदकर दिया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाना है तो भाजपा सरकार को भागना होगा। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार ¨सह यादव ने कहा कि भाजपा से जनता सतर्क रहे। पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि लोगों को जीने का अधिकार बाबा साहब ने संविधान बनाकर दिया था। भाजपा सरकार इस संविधान से छेड़छाड़ कर गरीबों को हक से वंचित रखना चाहती है। पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि राज्य व केंद्र की सरकार किसी को चैन से नहीं रहने देगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार आरक्षण विरोधी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के अनुमंडलीय अध्यक्ष कलामुद्दीन खां ने प संचालन जाकिर अली ने किया। सभा में राजद के पलामू जिला अध्यक्ष शंकर यादव, मनिका के पूर्व विधायक रामचंद ¨सह चेरो, जिला उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन सिद्दीकी, रामशंकर चौधरी, मुखिया सुदर्शन राम, मदन पासवान, गौतम पटेल, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी सहित कई लोग शामिल है। इधर हैदरनगर में मंगलवार की देर शाम लालू संदेश यात्रा के दौरान अन्नपृूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। इससे होशियार रहने की जरूरत है। सरकार की गलत नीति के कारण अपने राज्य के लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को विवश हैं।

---

समाज में नफरत फैला रही भाजपा : राजद हरिहरगंज : भाजपा नफरत फैलाकर समाज को बांट रही है। इन्हें हटाने के लिए सभी को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। उक्त बातें राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को स्थानीय मोतीराज कॉलेज के समीप राधाकृष्ण मैदान में लालू संदेशयात्रा के दौरान आयोजित सभा में कहीं। कहा कि 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया था, वह सब झूठा निकला। गरीबों का 15 लाख, गंगा सफाई, बुलेट ट्रेन , कालाधन की वापसी के वादे कहीं नजर नहीं आ रहे हें। सभा को पूर्व सांसद घूरन राम, मनोज भूइयां, राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधायक संजय कुमार ¨सह यादव, जनार्दन पासवान, रामचंद्र ¨सह, राजकुमार पासवान ने भी संबोधित किया।

इधर पीपरा प्रखंड के पीपरा बाजार में भी लालू संदेश यात्रा के तहत जनसभा हुई। सभा में पूर्व सांसद जोरावर राम, राजद के पलामू जिलाध्यक्ष शंकर यादव, हीराराम तूफानी, सैयद समी अहमद, बुधन ¨सह यादव, अशोक यादव,कमलेश कुमार यादव, सतेंद्र भुइयां, विकास यादव, संदीप पासवान सतेंद्र यादव, जितेन्द्र पासवान, नसीम अंसारी, कमलेश यादव, रंजीत पासवान, मंटू मेहता सहित कई नेता तथा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी