दो माह का लाभुकों को नहीं मिला खाद्यान्न, हंगामा

संवाद सूत्र विश्रामपुर नावाबाजार प्रखंड के पतरिया गांव के डीलर मनोज राम पर खाद्यान्न नहीं दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Dec 2019 06:32 PM (IST) Updated:Wed, 18 Dec 2019 06:18 AM (IST)
दो माह का लाभुकों को नहीं मिला खाद्यान्न, हंगामा
दो माह का लाभुकों को नहीं मिला खाद्यान्न, हंगामा

संवाद सूत्र, विश्रामपुर : नावाबाजार प्रखंड के पतरिया गांव के डीलर मनोज राम पर खाद्यान्न नहीं दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। लाभुकों का ई पोश मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद भी उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। दो माह से खाद्यान्न के लिए लाभुक डीलर की दुकान का चक्कर काट रहे हैं। पूछने पर डीलर खाद्यान्न प्राप्त नहीं होने की बात कहकर लाभुकों को लौटा रहे हैं। नाराज लाभुकों ने बीडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन दिया। इसमें डीलर पर खाद्यान्न कालाबाजारी का आरोप लगाया मिले आवेदन के आलोक में नावाबाजार के जिप सदस्य अनुज राम, बीडीओ जहूर आलम व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सोमवार को पतरिया गांव पहुंचे। दर्जनभर महिला-पुरुष लाभुकों से खाद्यान्न नहीं मिलने की जानकारी ली। साथ ही डीलर से भी जानकारी प्राप्त की। कार्डधारियों का कहना था कि गोदाम से हर माह खाद्यान्न उठाव की बात कही गई है। ऐसे में उन्हें दो माह का बकाया खाद्यान्न चाहिए। देखते-देखते कार्डधारी आक्रोशित होकर देर तक हंगामा करते रहे। डीलर के आवास का घेराव कर खाद्यान्न की मांग करने लगे। खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत करने वालों में संजय सिंह, राधेश्याम भारती, नंदलाल यादव, प्रिस यादव, अशोक भुईयां, नवनीत कुमार, भोला राम, नागेंद्र राम, गुड्डू राम, आयोध्या राम, राजेंद्र भुईयां, निर्मल साहू, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, सरोज देवी, भर्दूल राम, निरज राम, सुनील राम, संजय यादव, सुरेंद्र भुईयां सहित कई कार्डधारी शामिल हैं।

बाक्स : पतरिया गांव का डीलर मनोज राम हर माह लाभुकों को बुलाकर ई- पोश मशीन पर अंगूठे की निशान लगवाता है। इसके बाद उन्हें सिर्फ कागज की पर्ची देकर कहते रहे कि पर्ची को संभाल कर रखें। प्रखंड कार्यालय से खाद्यान्न के उठाव होते हैं बुलाकर उन्हें दे दिया जाएगा। बड़ी संख्या में कार्डधारियों ने दो माह से मिलने वाले खाद्यान्न का इंतजार किया। इधर दूसरी जगहों पर डीलरों की ओर से खाद्यान्न वितरण की सूचना मिलते ही पतरिया गांव के कार्डधारी डीलर की दुकान पर पहुंचकर खाद्यान्न की मांग करने लगे। पूर्व की भांति डीलर अनाज मिलते ही वितरण करने की बात कह कर सभी को वापस भेजना चाहा। इससे लाभुकों ने खाद्यान्न देने की मांग को ले हंगामा किया। साथ ही लिखित आवेदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का दिया। इसमें जांच कर डीलर का लाइसेंस निलंबित करने की मांग की।

बॉक्स : लाभुकों का आरोप कि डीलर खाद्यान्न नहीं दे रहे हैं गलत व झूठ है। समय पर खाद्यान्न का वितरण किया जाता रहा है। दरवाजे पर पहुंची भीड़ दुकान में रखे चावल के बैग को उठाकर ले गए। इसकी शिकायत बीडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की गई है। मनोज राम, डीलर, पतरिया, नावाबाजार। बाक्स : ग्रामीणों की शिकायत पर डीलर की दुकान की जांच की गई। लाभुकों का शिकायत सही पाई गई। आगे की कार्रवाई के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। जहूर आलम, बीडीओ, नावाबाजार,पलामू।

बाक्स : खाद्यान्न वितरण में डीलर ने अनियमितता बरती है। लाभुकों से मिली शिकायत के बाद कार्रवाई के लिए एमओ व बीडीओ को से कहा गया है।

अनूज राम, जिप सदस्य, नावाबाजार,पलामू।

chat bot
आपका साथी