हवाई अड्डे पर भाजपा अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

स्थानीय चियांकी हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास को गार्ड आफ आनर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 06:40 PM (IST)
हवाई अड्डे पर भाजपा अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
हवाई अड्डे पर भाजपा अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : स्थानीय चियांकी हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास को गार्ड ऑफ ओनर दिया गया। भाजपा नेताओं का स्वागत करने वालों में मेदिनीनगर निगम की महापौर अरूणा शंकर, विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय मुख्य थे। मालूम हो कि जिला मुख्यालय में शनिवार को उज्जवला दीदी सम्मेलन व भाजपा का बूथ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह, भापजा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, रामविचार नेताम, ओपी माथुर,स्वास्थ्य सहित कई वरीय नेतागण शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी किया।

chat bot
आपका साथी