अवैध संबंध में टांगी से गला काटकर पत्नी की हत्या

हरिहरगंज,पलामू: पलामू जिला के हरिहरगंज थाना अंतर्गत सलैया पंचायत के बरवाडीह गांव में पति ने टांगी से मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार पति लखन साव व पत्नी सुनिता देवी के बीच आपसी विवाद हो गया। इसी दौरान नशे में धूत लखन ने अपनी 37 वर्षीया पत्नी सुनिता की टांगी से मारकर हत्या कर दी। इधर सूचना मिलते ही पथरा पिकेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्योरोपित पति लखन साव को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 06:25 PM (IST)
अवैध संबंध में टांगी से गला काटकर पत्नी की हत्या
अवैध संबंध में टांगी से गला काटकर पत्नी की हत्या

हरिहरगंज, पलामू : हरिहरगंज थाना अंतर्गत सलैया पंचायत के बरवाडीह गांव में पति ने अपने बड़े भाई से अवैध संबंध के शक में टांगी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। लखपति साव व पत्नी सुनिता देवी (35 वर्ष) के बीच बुधवार की सुबह अवैध संबंध की बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में लखपति ने सुनिता की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद लखपित साव को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की। सूचना मिलते ही पथरा पिकेट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने लखपति को पुलिस के हवाले कर दिया। सुनिता के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्प्ताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लखपति साव ने दो शादी की थी। पहली पत्नी शांति देवी को छोड़ने के बाद उसने सुनीता से शादी की थी। पहली पत्‍‌नी शांति ने उसपर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था जिसमें वह जेल में था। एक माह पहले लखपति जेल से छूटकर घर आया था, तब से पत्‍‌नी के साथ उसका संबंध ठीक नहीं चल रहा था। हत्यारोपित लखपति ने बताया कि उसका बड़ा भाई सत्यपति साव शिक्षक है। उनका उसकी पत्नी सुनीता देवी के साथ अवैध संबंध था। कई बार समझाने के बाद भी सुनीता के आचरण में बदलाव नहीं आया। पत्‍‌नी के नाजायज संबंध से वह काफी डिप्रेशन में था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। बाक्स: पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवाद में आरोपित ने अपनी पत्नी सुनिता की टांगी से मारकर कर हत्या कर दी। पुलिस हत्या मामले की गहनता से जांच कर रही है।

वंश नारायण ¨सह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, हरिहरगंज-पलामू।

chat bot
आपका साथी