पीठासीन पदाधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी पर दर्ज कराई प्राथमिकी

चैनपुर 76 विधानसभा क्षेत्र डालटनगंज अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के कोशियारा गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 72 व 73 पर शनिवार को मतदान के दौरान पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर हुए हमले मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 06:32 PM (IST)
पीठासीन पदाधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी पर दर्ज कराई प्राथमिकी
पीठासीन पदाधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी पर दर्ज कराई प्राथमिकी

संवाद सूत्र, चैनपुर, पलमू : डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के  कोशियारा गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 72 व 73 पर शनिवार को मतदान के दौरान पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर हुए हमले के मामले, त्रिपाठी की ओर से निकाले गए रिवाल्वर व भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया समर्थक के बीच कांग्रेस प्रत्याशी के साथ हुई झड़प के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

डालटनगंज विधानसभा के चैनपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 73 के पीठासीन पदाधिकारी राकेश कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर मतदान के दौरान व्यवधान डालने संबंधित मामला दर्ज कराया है। इधर, डालटनगंज विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने स्थानीय निर्वतमान विधायक सह भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें त्रिपाठी ने मतदान केंद्र 72-73 के निरीक्षण के दौरान उनके साथ हुई धक्का-मुक्की करने व जान से मारने का प्रयास करने संबंधित मामला दर्ज कराया है। एक मामले में कोशियारा गांव निवासी शिव प्रसाद चौरसिया ने भाजपा प्रत्याशी केएन त्रिपाठी समेत 5 लोगों पर  भारतीय दंड विधान की धारा 364 के तहत मामला दर्ज कराया है।

इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि उक्त तीनों मामलों में क्रमश: कांड संख्या  307 /2019, 305 /2019 व 306/2019 व के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी