कांग्रेस के प्रयास का फल है मेडिकल कॉलेज : त्रिपाठी

मेदिनीनगर पलामू में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से 2014 से चली आ रही है प्रयास सफल हुई 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पलामू में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी थी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 06:35 PM (IST)
कांग्रेस के प्रयास का फल है मेडिकल कॉलेज : त्रिपाठी
कांग्रेस के प्रयास का फल है मेडिकल कॉलेज : त्रिपाठी

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : पलामू में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से 2014 से उनका जारी प्रयास सफल हुआ। 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पलामू में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी थी। उक्त बातें राज्य के पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने कही। वे बुधवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनवरी-फरवरी 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तीन मेडिकल कॉलेजों की सौगात झारखंड को दी थी। इसके बाद मार्च माह में आचार संहिता लग गया था। उस वक्त के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह ने एक कॉलेज बेरमो ,अन्नपूर्णा देवी ने एक कॉलेज कोडरमा व एक कॉलेज संथाल परगना में ले जाने का प्रस्ताव दिया था।

मैने तर्कसंगत आग्रह किया था कि मेडिकल कॉलेज पलामू को दिया जाए। त्रिपाठी ने कहा कि उनका तर्क था कि पलामू मे गुणवत्ता पूर्ण बढि़या कॉलेज नहीं है। अच्छा अस्पताल भी नहीं है। अंतत: राजेंद्र सिंह पलामू में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी। कॉलेज 2 वर्षों में पूरा हो जाना चाहिए था। समय लगा पर उनका प्रयास सार्थक हुआ।

chat bot
आपका साथी