पूर्ववर्ती सरकारों में ग्रामीणों का नहीं हुआ विकास : विधायक

छतरपुर : छतरपुर के सुदूरवर्ती क्षेत्र कालापहाड़ पंचायत भवन में एक सभा को संबोधित करते हुए विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि 1952 से लेकर 2013 तक पूर्ववर्ती सरकार ने सिर्फ गरीब हटाओ का नारा लगाया पर गरीबी हटाने का कोई भी कार्य नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 05:57 PM (IST)
पूर्ववर्ती सरकारों में ग्रामीणों का नहीं हुआ विकास : विधायक
पूर्ववर्ती सरकारों में ग्रामीणों का नहीं हुआ विकास : विधायक

छतरपुर  : 1952 से लेकर 2013 तक पूर्ववर्ती सरकारो ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया। गरीबी हटाने का कोई कार्य नहीं किया।

उक्त बातें स्थानीय विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहीं। वे शुक्रवार को छतरपुर के सुदूरवर्ती क्षेत्र कालापहाड़ पंचायत भवन में आयोजित गैस चूल्हा वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन, बकरी पालन की योजना तो लाई गई पर कारगर रूप से अमली जामा नहीं पहनाया गया। कहा कि पहले धरातल पर योजनाएं नहीं पहुंच पाती थीं। यही कारण है कि आज भी गांवों के लोगों का विकास नहीं हुआ। कहा कि विकास का मतलब सिर्फ सड़क, नाली, गली का निर्माण नहीं, बल्कि व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना होता है। यह काम सभी जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नए सपनों को साकार किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्ज्वला योजना, बीमा योजना, स्वास्थ बीमा योजना, सड़क, शिक्षा, रोजगार जैसी योजनाओं को लेकर विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक वंचित लोगों के नामों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। किशोर ने काला पहाड़ में 136 परिवारों के बीच गैस चूल्हा का वितरण किया। उन्होंने खेंद्रा में भी 251 परिवारों के बीच गैस सिलिंडर वितरित किया। मौके पर लठेया मंडल अध्यक्ष हरेंद्र ¨सह ने अपने विचार व्यक्त किए। उमाकांत जायसवाल ने गैस चूल्हा का उपयोग सुरक्षित तरीके से करने की अपील की। मौके पर मुखिया हरि साव, मनोज गुप्ता, अशोक सोनी समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी