डीजल-पेट्रोल का राज्यकर 50 प्रतिशत कम करे सरकार : झामुमो

मेदिनीनगर : झारखंड की रघुवर सरकार राज्य भर में लूट मचा रखी है। डीजल-पेट्रोल में जनता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Oct 2017 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 09 Oct 2017 06:35 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल का राज्यकर 50 प्रतिशत कम करे सरकार : झामुमो
डीजल-पेट्रोल का राज्यकर 50 प्रतिशत कम करे सरकार : झामुमो

मेदिनीनगर : झारखंड की रघुवर सरकार राज्य भर में लूट मचा रखी है। डीजल-पेट्रोल में जनता को लूटा जा रहा है। किसान तक को इसमें राहत नहीं मिलना ¨नदनीय है। झारखंड के किसानों को डीजल-पेट्रोल की खरीद पर विशेष छूट मिलनी चाहिए। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कही। वे सोमवार को स्थानीय कचहरी परिसर में आठ सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। इसका संचालन जिला सचिव मनव्वर जमां खां ने किया।

शशिभूषण मेहता ने कहा कि राज्य के अधिकारी सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों में लीन है और आम जनता का काम प्रभावित हो रहा है। तत्काल इसपर रोक लगाया जाना चाहिए। केंद्रीय समिति सदस्य राजमुनी मेहता ने कहा कि राजय में किसानों को डीजल की खरीद पर विशेष छूट दी जानी चाहिए। इससे किसानों को मिल मिल सकेगा। एकबाल अहमद ने कहा कि पलामू में स्वास्थ्य की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। प्रमंडलीय सदर अस्पताल में दलालों का कब्जा हो गया है। प्रभात सिन्हा ने कहा कि राज्य के कर्मचारी व अधिकारी कार्यालयों में बैठने के बजाय भाजपा के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। झामुमो ने राज्यपाल के नाम एक आठ सूत्री ज्ञापन उपायुक्त के कार्यालय में दिया गया। इसमें डीजल-पेट्रोल की खरीद पर किसानों को विशेष छूट देने, डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर राज्य कर 50 प्रतिशत कम करने, अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी पर तत्काल अंकुश लगाने, सदर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करते हुए व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने, पलामू जिले की जीजवन रेखा कोयल नदी व अमानत नदी में जल संग्रह व जलस्तर उपर उठाने के लिए पांच-पांच छलकों का निर्माण कराने आदि मांगें की गई हैं। मौके पर संजीव तिवारी, देवेंद्र तिवारी, मुन्ना सिन्हा, विरेंद्र पासवान, राजमुनी मेहता, अख्तर जमां, नेहाल असगर, अनवर हुसैन, र¨वद्र प्रसाद, अशोक कुमार, दीपक मेहता, सुधाकर उर्फ भानु, मुनेश्वर ¨सह, कमाल खां, डा एजाज आलम, डा केएम कुमार, सुनीत ओझा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी