हृदयगति रुकने से जैप जवान की मौत

विश्रामपुर : रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा कला मल्लाह टोली गांव निवासी चंद्रदेव चौधरी का पुत्र 33 वर्षीय संतोष चौधरी की मौत हृदयगति रुक जाने से हो गयी। संतोष पलामू के डबरा पिकेट पर पदस्थापित था। शनिवार की शाम उसकी तबियत अचानक बिगड़ गयी। उसके सहकर्मियों ने उसे तत्काल मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 05:46 PM (IST)
हृदयगति रुकने से जैप जवान की मौत
हृदयगति रुकने से जैप जवान की मौत

विश्रामपुर : रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा कला मल्लाह टोली गांव निवासी चंद्रदेव चौधरी का पुत्र 33 वर्षीय संतोष चौधरी की मौत हृदयगति रुक जाने से हो गयी। संतोष पलामू के डबरा पिकेट पर पदस्थापित था। शनिवार की शाम उसकी तबियत अचानक बिगड़ गयी। उसके सहकर्मियों ने उसे तत्काल मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया। जहां जांचोंपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत हृदयगति रुक जाने से हुई है। वह अपने पीछे एक बेटा, पत्नी, मां-बाप सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मेदिनीनगर पुलिस लाइन में पुलिस जवानों ने अपने साथी को नम आंखों से सलामी दी। रविवार को कोयल तट पर संतोष का दाहसंस्कार किया गया। संतोष के अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद घूरन राम,जिला पार्षद विजय रविदास,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी, रेहला थाना के एसआइ मनोज कुमार गोपाल राम, झारखंड नव निर्माण मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बचनदेव चौधरी,अनुज चौधरी,प्रदीप चौधरी,मनोज चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी